संयुक्त सचिव ने किया योजनाओं का निरीक्षण, तेजी लाने का निर्देश
हजारीबाग : नगर विकास के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार सिन्हा ने गुरुवार को हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर
हजारीबाग : नगर विकास के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार सिन्हा ने गुरुवार को हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम उपाध्यक्ष आनंद देव ने योजनाओं से अवगत कराया। संयुक्त सचिव ने मंडई में प्रस्तावित 21 एकड़ में बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन विद्युत शवदाह गृह को देखने भी पहुंचे। इसके अलावा नगर निगम द्वारा 12 हजार की प्रोत्साहन राशि पर बनाए जा रहे शौचालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उपाध्यक्ष आनंद देव व वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें योजनाओं को तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में आनंद देव ने योजनाओं की प्रगति के बारे में संयुक्त सचिव को जानकारी दी। बैठक में वार्ड पार्षद अंजय पासवान, मुरमय चाकी, राजेश कुमार, बबलू खत्री, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।