राशन कार्ड से वंचित महिलाओं ने किया हंगामा
बरही : बरहीडीह गांव के कई लाभुकों का अब तक राशन कार्ड नहीं बना है। राशन कार्ड से वंचित बरहीडीह गांव
बरही : बरहीडीह गांव के कई लाभुकों का अब तक राशन कार्ड नहीं बना है। राशन कार्ड से वंचित बरहीडीह गांव के दर्जनों महिलाएं गोलबंद होकर शुक्रवार को बरही प्रखंड परिसर स्थित झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम पर पहुंची। जहां हल्ला काटते हुए गोदाम से अनाज उठाव कार्य को रोक दिया। मौके पर पहुंचे एमओ चंदेश्वर ¨सह से राशन कार्ड बनवाने की मांग करने लगे।
सूचना मिलते ही एसडीओ मो. शब्बीर अहमद, बीडीओ वेदवंती कुमारी, प्रमुख मंजू देवी, बरही पश्चिमी के मुखिया प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, वार्ड सदस्य मनोज कुमार, सरस्वती देवी, बाबुलाल पासवान, सरिता देवी आदि अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे। एसडीओ शब्बीर अहमद ने सभी गरीब असहाय लोगों का राशन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं शांत हुईं। बताया गया कि कई संपन्न लोगों का राशन कार्ड बना है। उनका नाम हटेगा और गरीब असहाय लोगों का नाम जुटेगा।