Move to Jagran APP

पांच साल से बंद उपस्वास्थ्य केंद्र खुला

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के सिकरी पंचायत में रास्ते के विवाद को लेकर पांच साल से बंद पड़ा उपस्वा

By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 09:03 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 09:03 PM (IST)
पांच साल से बंद उपस्वास्थ्य केंद्र खुला

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के सिकरी पंचायत में रास्ते के विवाद को लेकर पांच साल से बंद पड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र जिप अध्यक्ष सुशीला देवी के प्रयास से खुल गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में नर्स व स्वास्थ्यकर्मी सेवा देने लगे हैं। ग्रामीणों का इलाज होने लगा है। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2008-9 की योजना में लगभग 18 लाख की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बना है। इस भवन के लिए रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण सिकरी का उपस्वास्थ्य केंद्र 5 वर्ष से बंद था। सिकरी पंचायत में 5046 की जनसंख्या है। स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ने के कारण इला•ा बंद था। इस कारण सिकरी पंचायत के लोगों को रोगियों को लेकर इला•ा कराने के लिए चमगढ़ा व बड़कागॉव स्वास्थ्य केंद्र जाना लड़ता था। इसकी जानकारी जब जिप अध्यक्ष सुशीला देवी को मिली तो उन्होंने सिकरी के बंद पड़े उपस्वास्थ्य का निरीक्षण किया। रास्ते के विवाद को लेकर जिप अध्यक्ष ने उपायुक्त मुकेश कुमार से बात की। उपायुक्त ने बड़कागॉव बीडीओ से बात कर आवश्यक निर्देश दिया। सभी के प्रयास से अंतत: उपस्वास्थ्य केंद्र अंतत: खुल गया। इधर चिकित्सा प्रभारी डॉ आरसी प्रसाद ने बताया कि जिप अध्यक्ष सुशीला देवी के प्रयास से सिकरी में उप स्वास्थ्य केंद्र खुला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.