श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू
बरकट्ठा : बरकट्ठा अडवार में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रामकथा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ को लेक
बरकट्ठा : बरकट्ठा अडवार में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रामकथा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ को लेकर गांव की 1001 महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह बरकट्ठा में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पतालसुर नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। जल यात्रा में मुख्य रूप से बरकटठा विधायक जानकी प्रसाद यादव, यज्ञ समिति अध्यक्ष जागेश्वर यादव, प्रमुख रामलखन मेहता, मुखिया बंसत साव, मुंशी पासवान, पंसस निर्मला देवी, केदार साव समेत अन्य लोग शामिल हुए। पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ 29 अप्रैल से शुरू होकर 3 मई तक चलेगा। प्रवचनकर्ता मनोज कुमार महाराज तथा यज्ञाचार्य नरेश आचार्य बनारस के द्वारा संपन्न कराई जाएगी। यज्ञ को लेकर बरकट्ठा अडवार में की जा रही पुजा पाठ एंव मंत्रोच्चारण से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है।