मुखिया व पंसस की बनेगी साझा कमेटी
इचाक : प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया व पंचायत समिति सदस्य की बैठक उच्च विद्यालय सिझुआ मैदान में हु
इचाक : प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया व पंचायत समिति सदस्य की बैठक उच्च विद्यालय सिझुआ मैदान में हुई। अध्यक्षता पूर्व पंसस कौशल नाथ मेहता एवं संचालन पूर्व मुखिया अशोककपरदार ने किया। बैठक में पूर्व में बनी कमेटी को भंग कर मुखिया और पंसस की संयुक्त प्रखंड स्तरीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। संगठन की मजबूती व एकता बनाए रखने पर चर्चा की गई। व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं इचाक के विकास को लेकर एकजुट रहने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों की मनमानी रोक लगाने की बात कही गई। बैठक का समापन मुखिया नागेश्वर मेहता ने किया।
बैठक में प्रमुख सरिता देवी, उपप्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता, मुखिया बसंत मेहता, अनिता देवी, सुमन देवी, संतोष मेहता, नंदकिशोर राम, परमेश्वर रविदास, मनोज मेहता, पूर्व मुखिया भागवत मेहता, राजेश राम, इन्द्रदेव मेहता, मनोहर राम, पंसस अनूपा मेहता, सुलोचना देवी, उमेश प्रसाद मेहता, कृष्णा कुशवाहा, सुरेश प्रसाद मेहता, राम प्रसाद मेहता समेत कई लोग शामिल थे।