हजारीबाग में हो रही टोक्यो ओलंपिक की तैयारी
हजारीबाग : हजारबागों के शहर हजारीबाग में प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट योजना कार्यक्रम के टोक्यो
हजारीबाग : हजारबागों के शहर हजारीबाग में प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट योजना कार्यक्रम के टोक्यो की तैयारी हो रही है। उद्देश्य है 2020 में होने वाली टोक्यो ओलंपिक के लिए धावकों की फौज तैयार करना, जिसे लेकर इन दिनों गेल इंडिया पूरे भारत में धावकों की खोज कर ही है। 11 राज्यों के 55 जिलों में आयोजित इस मैराथन प्रतियोगिता में एथलेटिक्स से जुड़े प्रतिभागियों को जिलास्तर पर चयन किया जा रहा है। भारतीय स्पीड स्टार कार्यक्रम के लिए हजारीबाग में आयोजन का जिम्मा नेशनल यूथ को- ऑपरेटिव सोसाईटी के जिला संयोजक मनमीत अकेला को दिया गया है। श्री अकेला ने बताया कि आगामी 13 फरवरी को मुख्य स्टेडियम में ओपेन दौड़ का आयोजन किया गया है। इसमें 11-17 आयु वर्ग युवा शामिल होंगे।
100, 200 व आठ सौ मीटर का होगा दौड़
भारतीय स्पीड स्टार कार्यक्रम के लिए 100, दो सौ व आठ सौ मीटर दौड़ के लिए धावको का चयन होगा। प्रतियोगिता के लिए संस्था द्वारा सरकारी व गैर सरकारी सभी विद्यालयों में फार्म उपलब्ध कराया गया है। कहा कि जिला स्तर पर 20 धावकों का चयन किया जाएगा। राज्य स्तर पर इनकी प्रतियोगिता होगी। बाद में ऐसे राष्ट्रीय स्तर पर चयनित धावको को गेल इंडिया द्वारा 2020 तक अपने खर्च पर ओलंपिक की तैयारी कराएगी।