मुखिया संघ के अध्यक्ष बने धीरज कुमार
कटकमदाग : प्रखंड सभागार में शनिवार को कटकमदाग मुखिया संघ के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव ह
कटकमदाग : प्रखंड सभागार में शनिवार को कटकमदाग मुखिया संघ के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ। बैठक की अध्यक्षता अडरा मुखिया पिंटू रानी ने की बैठक में सर्वसम्मति से कूद मुखिया धीरज कुमार का कटकमदाग मुखिया संघ का अध्यक्ष, अडरा मुखिया पिंटू रानी सचिव तथा कटकमदाग मुखिया उदय कुमार साव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में संघ के अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि प्रखंड से जिला व राज्य स्तर तक अपनी जायज मांगों को संघ सही जगहों पर उठाएगी, जिसमें सिर्फ मुखिया ही नहीं बल्कि अपने पंचायत व प्रखंड के जनता का भी विकास होगा। मौके पर मुखिया पिंटू रानी, धीरज कुमार, उदय कुमार साव के अलावा प्रतिमा देवी, मंजू मिश्रा, मो. सलाहउद्दीन अंजनी देवी, ललिता देवी, संजू देवी, सरिता देवी, मो. रियासत अली आदि उपस्थित थे।