योजना बनाओ अभियान में गति बढ़ाने पहुंचे डीडीसी
चरही : चुरचू प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित आगो पंचायत में उपविकास आयुक्त शुक्रवार को पहुंचे। आगो पंचायत
चरही : चुरचू प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित आगो पंचायत में उपविकास आयुक्त शुक्रवार को पहुंचे। आगो पंचायत भवन में ग्रामीणों को योजना बनाओ अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। पंचायत के मुखिया मीना देवी, पंसस चिंता देवी, उप मुखिया गोबिंद महतो सहित वार्ड सदस्यों को कई तरह की जानकारी दी। जल व भूगर्भ संरक्षण पर विशेष रूप से जोर देने को कहा, जिससे बरसात के पानी को रोककर खेती सहित अन्य कायरें में लाया जा सके। रोजगार के लिए मनरेगा से काम पर जोर देने की बात कही। हर टोला स्तर पर योजना बनाने के लिए सभी ग्रामीणों की सहमति लेकर योजना बनाने का निर्देश दिया। इन दिनों सभी आठ पंचायतों में गाव स्तर पर योजना बनाने का अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। ताकि निश्चित समय पर विकास राशि खर्च की जा सके।