मोमबत्ती जलाकर बनाया सुरक्षा चक्र
हजारीबाग : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मेरू स्थित तरवा खरवा में संचालित एड्स पीड़ित मरीजों के अस्पताल
हजारीबाग : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मेरू स्थित तरवा खरवा में संचालित एड्स पीड़ित मरीजों के अस्पताल में पीड़ित बच्चों ने मोमबत्ती जला कर एड्स सुरक्षा चक्र बना कर लोगों को जागरुकता का संदेश दिया। इस दौरान अस्पताल में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में अस्पताल संचालिका सिस्टर ब्रिटो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एड्स के विषय में लोगों को विस्तार पूर्व जानकारी दी तथा इसके रोकथाम, लक्षण व बचाव के तरीके बताई। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न कर उन्हें भी एक बेहतर जीवन जीने के लिए हमें प्रोत्साहित करना चाहिए। यह बीमारी छुआ-छुत से नही होती है। जागरुकता की कमी के कारण यह रोग फैलता है। इसके लिए हमें खुद जागरुक होते हुए लोगों को भी जागरुक करने की आवश्यकता है।