केद्रीय मंत्री व विधायक ने किया ग्रामीणों से जन संवाद
हजारीबाग : सासद जयंत सिन्हा व सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को सदर प्रखंड के करीब एक दर्जन से अध
हजारीबाग : सासद जयंत सिन्हा व सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को सदर प्रखंड के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर जन प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर छोटी-छोटी सभाएं भी हुई। ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु होते हुए सांसद व विधायक ने मदद की हर संभव प्रयास करने की बात कहीं। भ्रमण के दौरान मोरागी, तुम्बा, डेमोटाड़, भेलवारा, सलैया, बभनवै, बोचो, मुकूंदगंज , हुपाद आदि में सांसद व विधायक ने गांवों से वालों से सीधा संवाद भी किया। इस दौरान लोगों ने बिजली, सड़क, सिंचाई, शौचालय, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, तथा श्मशान घाट आदि बनाने की मांग की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत ने केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत से जानकारी देते हुए कहा की यूपीए सरकार ने जिस तरह से इस देश को खोखला कर रखा है। उसे भरने में हमारी सरकार जुटी है। थोड़ा समय अवश्य लगेगा। विकास कार्य तेजी से शुरू हो गए हैं। वहीं सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भेलवारा, सलैया, बोचो, व गुडुआ को श्रृंखलाबद्ध चेकडेम से जोड़ने की बात कही। ग्रामीणों की मांग पर भेलवारा में जल्द हीं ट्रासफार्मर लगा देने की बात कहीं। मौके पर जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, सासद प्रतिनिधि अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, रंधीर पाण्डेय, सामेंद्र सिन्हा, रंजित सिंह, मुखिया चौधरी प्रसाद साहू, वीणा देवी, राजेंद्र साव, अर्जुन प्रजापति, दामोदर प्रसाद लाखपति साव, मिडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।