विकास तिवारी को लाने दिल्ली रवाना हुई पांच सदस्यीय टीम
हजारीबाग : सुशील श्रीवास्तव हत्या कांड के मुख्य आरोपी सह भोला पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की
हजारीबाग : सुशील श्रीवास्तव हत्या कांड के मुख्य आरोपी सह भोला पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की शनिवार को दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के बाद उसे लाने की कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर एसपी अखिलेश झा के निर्देश पर पांच सदस्यीय पुलिस टीम रविवार को दिल्ली रवाना हो गई है। इधर विकास तिवारी की गिरफ्तारी के बाद सक्रिय जिला पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर संबंधित अपराध कर्मियों पर दबिश दे रही है। दो दिनों के अंदर विकास को हजारीबाग लाया जाएगा।
दिल्ली रवाना हुई टीम में डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस विकास तिवारी के साथ-साथ उनके अन्य गुर्गाे को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस की एक टीम शूटर बबलू ठाकुर की भी तलाश कर रही है। विकास की गिरफ्तारी होने के साथ ही लोगों के जेहन में सुशील श्रीवास्तव हत्या कांड एक बार फिर आ गया है।