निजी स्कूलों की मनमानी का फिर हुआ विरोध
हजारीबाग : निजी स्कूलों की मनमानी और इस मामले में शिक्षा विभाग की उदासीनता के खिलाफ मंगलवार को अभिभा
हजारीबाग : निजी स्कूलों की मनमानी और इस मामले में शिक्षा विभाग की उदासीनता के खिलाफ मंगलवार को अभिभावक संघ ने समाहरणालय के निकट मौन धरना दिया। कार्यक्रम से पहले दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर धरना से पूर्व एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी गई। इसके उपरांत संघ के सदस्यों ने निजी स्कूलों की मनमानी व झारखंड सरकार के आदेशों की सख्ती से पालने नहीं करने को लेकर 9 सूत्री मांग पत्र प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सौंपा। मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक गणेश कुमार सीटू, सचिव प्रमोद यादव, अभिषेक कुमार, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद मेहता, अंजू देवी, बबीता देवी, रेखा, चितरंजन प्रसाद गुप्ता, किरण देवी, सुजाता लाल, सुनीता गुप्ता, मोहित प्रसाद, आशीष नंदी, सुबोध सोनी, सुभाष कुमार, अभिमन्यु, युगल किशोर प्रसाद, नसीम अहमद, विपिन कुमार, कौशिक सिन्हा, राजीव सिन्हा, विनोद गुप्ता, निजामउद्दीन, मनोज राणा, राशिद अली, कुमुद कुमार रविंद्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे। लोगों ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। आंदोलन के बावजूद मनमानी नहीं रूक रही है। सरकार को निजी स्कूलों के खिलाफ कठोर कदम उठाना चाहिए। यदि मनमानी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।