Move to Jagran APP

भूमि विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत

फोटो - 22, 23, 24, 25 - मारपीट में घायल लोग विष्णुगढ़ के नावाटाड़ गांव में हुई जमकर मारपीट, दो घायल

By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 08:59 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 08:59 PM (IST)
भूमि विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत

फोटो - 22, 23, 24, 25 - मारपीट में घायल लोग

loksabha election banner

विष्णुगढ़ के नावाटाड़ गांव में हुई जमकर मारपीट, दो घायल की स्थिति गंभीर

विष्णुगढ़ : प्रखंड के नावाटाड़ गाव में भूमि विवाद में दो पक्षों में मंगलवार को हिंसक झड़प हुई। झड़प में बालेश्वर महतो की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हो गए। घायलों में विजय महतो, राजकिशोर महतो को गंभीर चोंटे आई है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। बाकी बचे घायलों को इलाज विष्णुगढ़ में ही किया जा रहा है। इलाज करा रहे पहले पक्ष के घायल कौशल कुमार ने बताया कि गाव में 79 डिसमील जमीन (जिसका खाता नंबर एक प्लाट नंबर 3899 है) को लेकर पूर्व से विवाद चला रहा था। विवाद खत्म करने के लिए हुए समझौते के तहत दूसरे पक्ष को 79 डी में 40 डिसमील जमीन दी गई। बाद में फिर उत्पन्न हुए विवाद को खत्म करने के लिए 5 डिसमील और जमीन दूसरे पक्ष को दी गई। पर विवाद खत्म नहीं हुआ। विवाद को खत्म करने के लिए भूमि की मापी कराने की बात चल रही थी। इसके लिए जरूरी की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। भूमि पर किए जा रहे दावे प्रतिदावे को लेकर उपजी विवाद में मारपीट हो गई। बताया कि पहले पक्ष के ग्रामीण खेत के आसपास की खाली जमीन में बैठे हुए थे। इसी बीच अचानक आए दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। सभी पारंपरिक हथियारों से लैश थे। हमले में पहले पक्ष के बालेश्वर महतो, विजय महतो, राजकिशोर महतो, कौशल कुमार, जीवाधन महतो, कुमकुम देवी, सहोदरी देवी आदि घायल हो गए। हमले में घायल बालेश्वर महतो की मौत हो गई।

घायल कौशल कुमार ने बताया कि वह कहीं जा रहा था। रोक-कर उसके साथ लाठी डंडे एवं हथियार से वार किया गया। इससे वह घायल हो गया।

दूसरे पक्ष के निर्मल महतो ने बताया कि वे खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वहा आये पहले पक्ष के ग्रामीणों ने मारपीट करने लगे। इससे उनके अलावा श्यामलाल महतो उर्फ बुधन महतो टेकलाल महतो घायल हो गये। इन सबों का इलाज विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घटना की खबर पाकर अस्पताल पहुंची। पुलिस घायलों का इलाज कराने के अलावा मामले की छानबीन करने में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.