खबरें विभावि की : खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करेगा विभावि
प्रमोद, हजारीबाग : विभावि स्नातकोत्तर अंतरविभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को कुलपति ड
प्रमोद, हजारीबाग : विभावि स्नातकोत्तर अंतरविभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को कुलपति डॉ. गुरदीप सिंह ने कीक लगाकर किया। प्रतिकुलपति डॉ. एमपी सिन्हा की उपस्थिति में शुरू हुई प्रतियोगिता में काफी संख्या में विद्यार्थी व खेलप्रेमी उपस्थित थे। अपने संक्षिप्त संबोधन में कुलपति डॉ. सिंह ने कहा कि विभावि खेल के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय को खेल के मामले में हर तरह से समृद्ध करने की बात कही ताकि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा में निखार आए।
प्रतिकुलपति डॉ. एमपी सिन्हा ने कहा कि आज का दिन विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक दिन है तथा यह प्रतियोगिता मील का पत्थर साबित होगी। डॉ. सिन्हा ने कहा कि विभावि विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को खेलविधा के माध्यम से निखारने के लिए कृत्संकल्प है।
उदघाटन मैच में अर्थशास्त्र विभाग ने भौतिकी को 2-0 से पराजित कर विजयी बना। दिलीप और अनिल ने एक-एक गोल किया। मैच का संचालन हजारीबाग फुटबॉल रेफरी क्लब के परमेश्वर गोप, उमेश ठाकुर, जीतेंद्र कुमार ने किया जब कि उदघाटन मैच का संचालन डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत ने किया।
मौके पर छात्र संकायाध्यक्ष डॉ. मंजुला सांगा, पूर्व छात्र संकायाध्यक्ष डॉ. माग्र्रेट लकड़ा, डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. विजय कुमार, बिनोद रंजन सभी संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष मौजूद थे। लाल किशोर प्रसाद और अनवर हुसैन ने अपना पूरा सहयोग दिया।
पहली बार फुल साईज ग्राउंड में हो रही प्रतियोगिता
विभावि की स्थापना काल के बाद पहली बार 110 इंटू 75 मीटर क्षेत्र के मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कई मायने में इसे मील का पत्थर भी कहा गया है। पूरा मैदान पताकों से पटा था। माहौल खुशनुमा था। खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी। वर्षो का परिश्रम साकार देखकर कुलपति प्रतिकुलपति समेत पूरा विश्वविद्यालय परिवार खुश था। डॉ. माग्र्रेट लकड़ा और सुकल्याण मोइत्रा इस मैदान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
आज खेले जाएंगे चार मैच
विभावि पीजी अंतरविभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को चार मैच खेले जाएंगे। 7 बजे से भूगोल विभाग बनाम भूगर्भशास्त्र, 8.15 से वनस्पतिशास्त्र बनाम राजनीति विज्ञान, 2 बजे से मानव विज्ञान बनाम हिन्दी तथा 3.15 से रसायन बनाम अर्थशास्त्र विभाग के मैच खेले जाएंगे। उक्त जानकारी स्पोर्टस निदेशक डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने दी।