Move to Jagran APP

आपदा प्रबंधन राशि से बनेंगे खराब हैंडपंप

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : प्रखंड के विभिन्न गावों में खराब हैंडपंप आपदा प्रबंधन की राशि से बनाया जाएगा।

By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 06:00 PM (IST)
आपदा प्रबंधन राशि से बनेंगे खराब हैंडपंप

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : प्रखंड के विभिन्न गावों में खराब हैंडपंप आपदा प्रबंधन की राशि से बनाया जाएगा। प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में पंचायत समिति की बैठक में बताया कि खराब हैंडपंप की मरम्मति आपदा प्रबंधन की राशि से की जाएगी। इससे ग्रामीणों को पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। बैठक में करगालो पंचायत की पंसस मीना देवी की हुई मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उनकी आत्मा की शाति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

loksabha election banner

मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम, पेयजल एवं स्वच्छता, बाल विकास परियोजना के संबंध में विस्तार चर्चा की की गई। बताया कि जनकल्याण योजनाओ से जरूरमंदों को मिलने वाले लाभ नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही किसानों को धान बीज उपलब्ध कराये जाने की जानकार दी गई। मौके पर प्रमुख उमा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंथू महतो, अंचलाधिकारी रणजीत लोहरा, प्रभारी चिकित्या पदाधिकारी डा. विपिन प्रसाद कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी बृजभूषण प्रसाद, कृषि पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि गुरू प्रसाद, पंसस जोधन प्रसाद, मनोज पासवान, सुधीर सिंह, फखरुद्दीन अंसारी, नवकल किशोर प्रसाद, विमला देवी, कौशल्या देवी, शकीला खातून, अनिता देवी, हेमलाल महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.