केंद्रीय गृह मंत्री के परिजनों का जोरदार स्वागत
बरही : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के परिजनों को जोरदार स्वागत मंगलवार को बरही में किया गया। राज
बरही : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के परिजनों को जोरदार स्वागत मंगलवार को बरही में किया गया। राजनाथ सिंह का ज्येष्ठ पुत्र सह उत्तर प्रदेश केभाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह अपने छोटे भाई नीरज कुमार सिंह, अपनी माता व अपने कई परिजनों के साथ पलामू में अपने एक रिश्तेदार के घर से धनबाद बरात जाने केदौरान बरही के एक होटल में रूके। उनकेआगमन पर झारखंड प्रदेश भाजपा के नेता उदय भान नारायण सिंह, आजसू के बरही विस प्रभारी सह क्षत्रिय महासंघ के युवा प्रमंडलीय अध्यक्ष राजसिंह चौहान, प्रदुमन सिंह आदि ने राजनाथ सिंह के परिजनों का जोरदार स्वागत किया। बरही में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रशासनिक तैयारी की गई थी। मौके पर उदय भान नारायण सिंह व राजसिंह चौहान ने अपने क्षेत्र केकई जन समस्याओं से पंकज सिंह को अवगत करवाया और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पहल की माग की।