एनसीईआरटी की नकली पुस्तकेंबरामद
संस, हजारीबाग : पुलिस छापा में ओकनी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से 45 पेटी एनसीईआरटी की पुस्तकें जब्त
संस, हजारीबाग : पुलिस छापा में ओकनी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से 45 पेटी एनसीईआरटी की पुस्तकें जब्त की गई है। इसे पटना के गुलजार बाग थाना क्षेत्र में पि्रंट किया गया था। अग्रवाल पब्लिकेशन मेरठ के नाम से बुक किया गया था तथा इसे हजारीबाग के अलावा धनबाद के विभिन्न बुक डिपो में खपाना था। एनसीईआरटी की तरह इसकी हूबहू छपाई की गई थी। बाजार में इसे एनसीईआरटी के नाम से बेचा जाना था। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में शनिवार को पुलिसिया छानबीन में यह सच सामने आया है। थाना प्रभारी लोहसिंघना बब्लू कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में एसआई महेंद्र कुमार की संयुक्त टीम ने यह सफलता गुप्त सुचना के आधार पर मिली थी। पुलिस ने मौके से ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक धर्मेद्र कुमार पिता स्व. महेंद्र पोद्दार को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। वहीं पुलिस इस खेल में लगे अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। ज्ञात हो कि सत्र के शुरुआत होते ही जिले में बड़े पैमाने पर नकली किताब का कारोबार शुरु हो जाता है। एनसीआरटी की तरह हूबहू मिलने वाले ये पुस्तकें बाजार में खूले तौर पर बेची जाती है।
होगी प्राथमिकी, अभियोजन की स्वीकृति की आस
पूरे मामले में छानबीन के बाद संबंधित व्यक्ति के उपर नकली किताब के कारोबार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी। विभाग ने इस दिशा में शिक्षा विभाग से अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई है।
कई और पुस्तक दुकानों में मंगाई गई है पुस्तकें
बरामद पुस्तकों के अलावा शहर के कई अन्य पुस्तक दुकानों में भी नकली पुस्तकों का खेप मंगाया गया है। पुलिसिया कार्रवाई के बाद इस तरह के कार्य करने वाले पुस्तक दुकान संचालकों में हड़ंकप मच गया है।