कोबरा जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दो गिरफ्तार
संस, हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रभा नगर में कोबरा जवान अरविंद कुमार सिंह का शव संदिग्ध
संस, हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रभा नगर में कोबरा जवान अरविंद कुमार सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में घर के बाहर पड़ा मिला है। पुलिस ने मृतक की पत्नी संध्या कुमारी के आवेदन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मोहन साव पिता सीमर साव पचरा केरेडारी तथा आशिष कुमार गोसाई बलियां बड़कागांव का रहने वाला है। दोनों मृतक के घर में वाल पुट्टी का काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारियों के अलावा कोबरा के कमांडेंट धर्मेद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी पहुंचे। घटना के बाबत बताया जाता है कि उक्त जवान छुट्टी में घर आया था। जय प्रभा नगर स्थित अपने नवनिर्मित मकान में काम कर रहे मजदूरों के साथ रात में उसने शराब पी थी। मजदूरों ने उसकी पत्िन को इस बाबत फोन कर जानकारी दी, मजदूरों ने मृतक के जिद पर उसे घर जाने के लिए छोड़ दिया। अहले सुबह उसकी लाश घर के बाहर पड़ी मिली। 31 वर्षीय अरविंद कुमार शिला इचाक के रहने वाले थे और जय प्रभा नगर में रहकर घर बनवा रहे थे।