सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
जासं, चरही : थाना क्षेत्र के चरही घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक कोयला ढोने वाले मजदूर क
जासं, चरही : थाना क्षेत्र के चरही घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक कोयला ढोने वाले मजदूर की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार चरही थाना क्षेत्र के कजरी निवासी किशोर सिंह भोक्ता (30 वर्ष) पिता शकर सिंह भोक्ता अपने बाईक से कोयला लदी साईकिल को रस्सी से बाधकर चरही घाटी में चढ़ाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाईक सवार किशोर सिंह भोक्ता को बुरी तरह कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। ज्ञात हो कि चरही घाटी पार करने के लिए दर्जनों बाईक का सहारा साईकिल से कोयला ढोने वाले मजदूर लेते हैं। यह सिलसिला दो बजे रात से चार बजे सुबह तक चलता है। इसमें साईकिल व बाईक चालकों से ढोने वाले मजदूरों से गश्ती पुलिस की रकम बंधी होती है। बताया जाता है कि मृतक किशोर भोक्ता पहली बार इस काम के लिए गया था। रामनवमी पूजा की तैयारी के लिए उसने कुछ रूपये कमाने के ख्याल से गया था। लेकिन मौत की आगोश में वह समा गया। इस घटना से कजरी गाव में गम का माहौल बना हुआ है।