नियम तोड़ा तो वाहन पर लगेगा ताला
जासं, हजारीबाग : सावधान हो जाइए। यदि आपने नो एंट्री में गाड़ी खड़ी की या यातायात नियम का पालन नहीं किय
By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 06:50 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 06:50 PM (IST)
जासं, हजारीबाग : सावधान हो जाइए। यदि आपने नो एंट्री में गाड़ी खड़ी की या यातायात नियम का पालन नहीं किया तो आपके वाहन में ट्रैफिक पुलिस का ताला लग जाएगा। इन दिनों ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के विरूद्ध कार्रवाई कड़ी कर दी है। हर दिन दर्जनों वाहनों की गति को विराम लगाया जा रहा है। शहर के डिस्ट्रीक मोड़ स्थित यातायात थाना में हर रोज नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। एसपी अखिलेश झा केनिर्देशन पर ट्रैफिक इंचार्ज के साथ उनकी टीम शहर के अन्नदा चौक, झंडा चौक, पेगोड़ा चौक, इंद्रपुरी चौक, बस स्टैंड समेत कई अन्य क्षेत्रों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सरकारी ताले लगाते रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें