पासपोर्ट के लिए दिया फर्जी दस्तावेज, 8 पर मामला दर्ज
संसू विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में पासपोर्ट बनाने के लिए फर्जी दस्तावेज देने का गंभीर मामला
संसू विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में पासपोर्ट बनाने के लिए फर्जी दस्तावेज देने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस जांच में पुष्टि होने के बाद आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पासपोर्ट बनाने केलिए आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेज फर्जी दिए गए थे। जांच के बाद इस आरोप में गोलगो गाव के तिलेश्वर महतो, गोबरबंधा के शहीद अंसारी, सिरैय के भीम महतो, केंदुआआडीह के महादेव महतो के विरूद्ध काड संख्या 10/2015 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांड संख्या 9/2015 के तहत नवादा गाव के मो. मुर्शरफ व मो. अफरोज को भी आरोपी बनाया गया। इसके अलावा दो और बराय के नूरी नगर के फिरोज अंसारी व नवादा के तिलकधारी राणा के विरूद्ध गलत शपथ पत्र प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में थाना काड संख्या 8/2015 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामलों की जाच में जुटी है।