बकचोमा गाव में हाथियों का कहर, ढाहे नौ घर
संसू, केरेडारी : थाना के सुदूरवर्ती बकचोमा गांव में सोमवार की रात जंगली हाथियों के समूह ने नौ घरों क
संसू, केरेडारी : थाना के सुदूरवर्ती बकचोमा गांव में सोमवार की रात जंगली हाथियों के समूह ने नौ घरों को रौंद डाला। सभी घर अत्यंत गरीब परिवारों के थे। इसकेसाथ ही हाथियों ने दर्जनों किसानों के फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। रात में जिन लोगों के घरों को हाथियों ने रौंदा, उनमें हिरामन महतो, धनेश्वर महतो, तेतर महतो, लोकन महतो, दुखन गंझु, कैलाश गंझु, डोमन गंझू, सुकर गंझू,
नारायण महतो आदि हैं। वहीं फिरंगी महतो, अर्जुन महतो, डोमन महतो, मोहन महतो, महादेव महतो, धनेश्वर महतो के फसल नष्ट हुए। इसकेअलावा हाथियों ने गुड़ बनाने वाली दो मशीनें भी तोड़ डालीं। पीड़ितों केमुताबिक रात करीब साढे़ दस बजे हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू किया। सुबह करीब तीन से चार बजे तक उत्पात मचाने के बाद हाथियों का समूह बकचोमा गाव केनिकट डूमर टाड के पिपरा खलार जंगल में चला गया। हाथी अब भी वहीं जमे हुए हैं। इससे बकचोमा समेत आसपास के गावों में दहशत व्याप्त है। वहीं वन विभाग के कर्मीगण अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रयास में जुटे थे।