भाजपा की समीक्षा बैठक में हंगामा
बरही : बरही विधानसभा चुनाव में हार के बाद बुधवार को भाजपा की बरही विस स्तरीय समीक्षा बैठक काफी ह
बरही : बरही विधानसभा चुनाव में हार के बाद बुधवार को भाजपा की बरही विस स्तरीय समीक्षा बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में पंचायतवार समीक्षा की शुरुआत चौपारण के दैहर पंचायत से की गई। इसी बीच हंगामा शुरू हो गया। पूर्व सासद यशवंत सिन्हा पर आरोप लगाया गया कि उनके इशारे पर उनके कुछ पुराने समर्थकों ने बरही विस चुनाव में भीतरघात किया है। इस कारण बरही में भाजपा की हार हुई है। इसी को लेकर विरोध शुरु हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बवाल काटा। बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष यह देख भौंचक रह गए। कहा गया कि यशवंत सिन्हा एक बार भी चुनावी दौरा करने नहीं आए। हालांकि इसके विरोध में जिला अध्यक्ष समेत बरही के वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, शैलेन्द्र कुमार, संजीव कतरियार, हरि गुप्ता, भगवान केशरी आदि कई वरिष्ठ नेता खड़े हो गए और आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि किसी भी वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाना गलत है, इस पर हंगामा और भी बढ़ गया। हंगामा को देखते हुए अंबिका सिंह, संजीव कतरियार, हरि गुप्ता आदि बैठक को बीच में ही छोड़ कर चले गए। जिला अध्यक्ष टुनू गोप ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी माग व शिकायत को वे अपने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखेंगे। इसके बाद हंगामा शात हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमाशकर अकेला, पर्यवेक्षक के रूप में जिला अध्यक्ष टूनू गोप, उपाध्यक्ष अजय मेहता समेत भारी संख्या में बरही विस क्षेत्र के विभिन्न पंचायत व प्रखंड के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
जिप सदस्य अर्जुन के साथ धक्का मुक्की
बड़ी मशक्कत के बाद जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, पूर्व विधायक श्री अकेला व अन्य वरिष्ठ नेताओं की पहल पर सभी एक बार पुन: बैठक के लिए राजी हुए। इसी बीच जैसे ही बरही के जिप सदस्य सह भाजपा नेता अर्जुन साव बैठक स्थल की ओर पहुंचे कि कुछ कार्यकर्ता उनकी ओर नारेबाजी करते हुए लपके। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का मुक्की की। बैठक स्थल पर पहले से मौजूद थाना प्रभारी अकील अहमद व पुलिस ने बीच बचाव कर शात करवाया और वहा भीड़ से श्री साव को निकाल कर हटाया ।
अर्जुन साव ने अकेला पर लगाया आरोप
बाद में अर्जुन साव ने बरही थाने में पूर्व विधायक उमाशकर अकेला पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया है। कहा कि पूर्व विधायक के इशारे पर यह सब किया गया।
सारी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को देंगे : जिला अध्यक्ष
वहीं पत्रकारों से जिला अध्यक्ष टुनू गोप ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाना गलत है। यशवंत सिन्हा
बीमार रहने के कारण चुनावी दौरा नहीं कर पाए। हंगामा करना या आरोप लगाना सरासर गलत है। वे प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पूरी बात को रखेंगे। वहीं पूर्व विधायक उमाशकर अकेला ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।