सास-बहू की एक साथ उठी अर्थी
संस, हजारीबाग : शादी कर लौट रहे मटवारी के गोस्वामी परिवार की पूरी दुनिया ही उजड़ गई है। घटना के बाद स
संस, हजारीबाग : शादी कर लौट रहे मटवारी के गोस्वामी परिवार की पूरी दुनिया ही उजड़ गई है। घटना के बाद से पूरा मटवारी में शोक की लहर छाई हुई है। कॉलोनी में एक साथ सास-बहू की अर्थी घर से निकली तो लोगों की आंखें नम हो गई। पूरा मोहल्ला साथ हो लिया। अंतिम संस्कार का कार्य मटवारी मुक्तिधाम स्थित श्मशान घाट में हुआ। जहां पैर रखने की जगह नहीं थी। घटना में मृतक गौरी देवी को मुखाग्नि पति मोती गोस्वामी तथा बहू को बेटा संतोष गोस्वामी ने दिया। दूल्हा अभी भी रांची रिम्स में मौत और जीवन की जंग लड़ रहा है, जबकि रिम्स में ही भर्ती दुल्हन की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं अन्य घायल किरण कुमारी का ईलाज भी रांची में किया जा रहा है। ज्ञात हो 25 नवंबर की संध्या करीब सात बजे चरही में शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दिया था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो मौके पर हो गई थी।
ड्राईवर गोलू का खिरगांव में हुआ अंतिम संस्कार
सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाला तीसरा शख्स कार चालक गोलू का अंतिम संस्कार खीरगांव स्थिति मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग उपस्थित थे। जवान बेटा खोने का दर्द पूरे मोहल्ले में दिखाई दे रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।