राज्य में हम बनाएंगे सरकार : शिबू
हजारीबाग /बरही : दिवंगत नेता तिलेश्वर साहू की पत्नी व झामुमो प्रत्याशी साबी देवी के समर्थन में
हजारीबाग /बरही : दिवंगत नेता तिलेश्वर साहू की पत्नी व झामुमो प्रत्याशी साबी देवी के समर्थन में बरही पहुंचे पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन आत्मविश्वास से भरे नजर आए। कहा कि इस बार हम सरकार बनाएंगे और राज्य को विकास की पटरी पर ले जाएंगे।
सोमवार को जनसभा के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भड़ास निकाली। कहा कि राज्य खनिज संपदाओं से भरा है। फिर भी हम गरीब हैं। केंद्र की नीतियों का दोष है। उन्होंने लोगों से साबी देवी को समर्थन देने की अपील की। प्रत्याशी साबी देवी ने कहा कि उनके पति क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रहे थे। महिला सशक्तीकरण, दलितों का उत्थान, नौजवानों, गरीबों की आवाज बन कर उभर रहे थे। किन्तु साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई। उनके सपने को पूरा करने के लिए एक एक वोट प्यार व आशीर्वाद के साथ उनकेआंचल में दें। वह उनका विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे। सभा में युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद पांडेय, स्व. तिलेश्वर साहु के बड़े पुत्र अरूण साहु व छोटे पुत्र मेधनाथ साहा ने भी अपनी मां के लिए वोट मांगा।