झारखंड-बिहार सीमा पर हथियार बरामद, दो धराये
चौपारण : झारखंड-बिहार सीमा स्थित चोरदाहा चेकपोस्ट के पास जांच के क्रम में पुलिस ने शुक्रवार देर रात
By Edited By: Published: Sun, 16 Nov 2014 01:15 AM (IST)Updated: Sun, 16 Nov 2014 01:15 AM (IST)
चौपारण : झारखंड-बिहार सीमा स्थित चोरदाहा चेकपोस्ट के पास जांच के क्रम में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक मोटरसाइकिल की डिक्की से हथियार बरामद किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच को गोपनीय बता मामले का खुलासा नहीं किया है। जानकारी हो की चोरदाहा स्थित अंतरराजीय समेकित चेकपोस्ट के समीप भी चुनाव को लेकर चेकपोस्ट लगाया गया है जिसमें राज्य से बाहर व अंदर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इसी जांच के क्रम में हथियार बरामद हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें