गैस लीक होने से मां-बेटा झुलसे, गंभीर
संस, हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में शनिवार को गैस लीक होने से मां-बेटा गंभीर रूप से झु
By Edited By: Published: Sat, 11 Oct 2014 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 11 Oct 2014 06:06 PM (IST)
संस, हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में शनिवार को गैस लीक होने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जाता है कि जमुना प्रसाद सोनी की पत्नी सुबह में खाना बनाने के लिए रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पुत्र संजय कुमार गैस जलाने के लिए गया। जैसे ही संजय ने लाइटर जलाया वैसे ही आग लग गई और मां बेटा दोनों इसकी चपेट में आ गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें