50 के हुए कृषि मंत्री, कंडाबेर में की पूजा-अर्चना
By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 08:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 08:59 PM (IST)
केरेडारी : झारखंड सरकार के कृषि एवं गन्ना विकास मंत्री योगेंद्र साव सोमवार को 50 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर उन्होंने केरेडारी कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी की सपरिवार पूजा- अर्चना की। मौके पर साव व उनकी पत्नी निर्मला देवी ने केरेडारी व बड़कागांव क्षेत्र के लोगों के लिए शांति व समृद्धि की कामना किया। उन्होंने बड़कागांव विधानसभा के लोगों को हार्दिक बधाई दिया है। तत्पश्चात बेलतू गांव में पार्टी कार्यालय का उदघाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह, तापेश्वर साव, सीता राम साव, मो. मकसूद, मो. हफीज, दिनेश साव, हरिमन मियां, विशेश्वर साव, छत्रधारी साव, गणेश यादव, धीरेंद्र साव, छटू साव, पंडित बनारस मिश्र आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें