मूली चुराने में रंगे हाथ धराये बुजुर्ग
By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 08:56 PM (IST)
टाटीझरिया : सब्जियों के आसमान छूते कीमत से परेशान लोग अब हेराफेरी करने लगे हैं। टमाटर तो टमाटर महंगाई से परेशान लोग अब खिरा-मूली पर भी हाथ साफ करने लगे हैं। टाटीझरिया प्रखंड व ईचाक थाना के भराजो गाव में सोमवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला। अहले सुबह ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को सब्जी चोर करते रंगे हाथ धर पकड़ लिया। बताया गया कि भराजो गांव निवासी 65 वर्षीय सोबरन महतो सुबह-सुबह उपमुखिया रघुनन्दन प्रसाद के बारी से मूली चोरी कर रहा था। तभी उपमुखिया ने उसे स्वयं देख लिया और पकड़ कर ग्रामीणों के बीच ले आए। एक-दो मूली चोरी जैसी साधारण बात पर गांव में घंटो पंचायत चली, मुखिया अशोक कुमार और अन्य ग्रामीण समाचार लिखे जाने तक फैसला नहीं कर पाए थे कि मूली चोर के साथ क्या किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें