नौकरानी से दुष्कर्म मामले में आरोपी का डीएन टेस्ट आज
संस, हजारीबाग : महिला थाना पुलिस नौकरानी से दुष्कर्म के मामले में जेपी कारा में बंद आरोपीे साकेत सिन्हा का गुरुवार को डीएनए टेस्ट कराएगी। यह टेस्ट पुलिस सात माह के बच्चे को पिता का हक दिलाने के लिए करा रही है, जिसमें पीड़िता ने कहा है कि आरोपी ही बच्चे का पिता है। इस बाबत बुधवार को सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। गुरुवार को डा. बीपी सिन्हा की टीम आरोपी का सैंपल लेगा। जिसे रांची प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जाएगा। इस बाबत महिला थाना प्रभारी एमेलटीना एक्का ने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान तथा उसके दावे की हकीकत को जानने के लिए पुलिस यह कदम कोर्ट के आदेश के पर उठा रही है। ज्ञात हो मार्च 2014 में रामनगर पुरानी मस्जिद रोड में रह कर दाई का काम करने वाली एक युवती ने बाडम बाजार निवासी 28 वर्षीय साकेत सिन्हा पर काम के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें उसके गोद में स्थित बच्चों को उसका पिता होने की बात कहीं थी। घटना वर्ष 2013 की है जहां पीड़िता के साथ दुष्कर्मी ने घर में बुलाकर दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी दी, बाद में इसे लेकर वह कई बार ब्लैक मेल करते हुए संबंध बनाए। इस बीच लकड़ी गर्भवती हो गई। पेट में बच्चा होने की जानकारी देने पर आरोपी ने गर्भपात करवाने का प्रयास किया। पीड़ित को इसकी जानकारी मिलते ही वह नर्सिग होम से भाग गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामला मार्च में सदर थाने में दर्ज हुआ। तब से लेकर जून तीसरे सप्ताह तक आरोपी फरार था। बाद में उसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मंदिर से गिरफ्तार किया गया। तब से लेकर आज तक वह जेल में बंद है।