कई एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा
कटकमसांडी : प्रखंड के मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर बहरेवा नाला के समीप पश्चिमी वन प्रमंडल के अंतर्गत करीब 50 एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है। इनके द्वारा न केवल आस- पास के जंगलों की कटाई कर लकड़ी की तस्करी की जा रही है बल्कि वन भूमि को मैदान में तब्दील भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कब्जे में लिए गए वनभूमि पर फसल भी उगाई जा रही है। ये सब वन विभाग के नाक के नीचे हो रहा है। यहां वनकर्मी सब कुछ जानकर भी आंखे बंद किए हुए है। अतिक्रमणकारियों के द्वारा उसी जमीन पर ईट भट्ठा का भी निर्माण किया जा रहा है। इस बाबत वनकर्मी सुरेश पासवान का कहना है कि उन्होंने इस बाबत विभाग को जानकारी दे दी है।
कोट
मुझ यहां पदस्थापित हुए एक पखवारा हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है। फिर भी पूरे मामले की छानबीन करवाई जाएगी। आरोप सही पाया गया तो विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अलीमुद्दीन खान, फारेस्टर