पीजी पढ़ाई का आदेश पत्र लेने रांची जाएगा छात्र संघ प्रतिनिधि
गुमला : कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला में पीजी की पढ़ाई इसी सत्र से आरंभ करने के लिए छात्र संघ का
गुमला : कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला में पीजी की पढ़ाई इसी सत्र से आरंभ करने के लिए छात्र संघ का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को विश्वविद्यालय जाएगा और कुलपति से मुलाकात कर केओ कालेज में पीजी पढ़ाई के लिए अधिसूचना पत्र लेकर आएगा। यह जानकारी बुधवार को छात्र संघ के अध्यक्ष पूनम कच्छप ने दी।
पूनम ने बताया कि छात्र संघ के संयुक्त सचिव नीरज ¨मज, उप सचिव पवन उरांव, उपाध्यक्ष सुलेमान उरांव, सचिव देवेन्द्र लाल उरांव के साथ बुधवार को कार्तिक उरांव कालेज के प्राचार्य प्रो.जितवाहन बड़ाईक से मुलाकात की। स्नातक पास छात्र-छात्राओं की समस्या रखते हुए शेष विषयों में भी पीजी पढ़ाई की मांग की। छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने प्राचार्य प्रो.जितवाहन बड़ाईक से कुलपति पर दबाव बनाने का अनुरोध किया।
छात्र संघ के अध्यक्ष पूनम कच्छप ने कहा कि स्नातक का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। स्नातक के बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए एक बार फिर से छात्र-छात्राएं भटकने को मजबूर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वैसे छात्र-छात्राएं जो महानगर जाकर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं है, उन्हें मजबूरन स्नातक के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी। प्राचार्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष से कुलपति की बात हुई। छात्र संघ के अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें पत्र लेने के लिए कुलपति बुलाएं हैं, गुरुवार को वे स्वयं रांची यूनिवर्सिटि जाएंगी और कुलपति से मुलाकात कर शेष विषयों में पीजी पढ़ाई आरंभ करने के लिए पत्र लेंगे।
प्राचार्य कक्ष में वार्ता के दौरान प्रो.सुदामा ¨सह, प्रो.जे खलखो, छात्र संघ के संयुक्त सचिव नीरज ¨मज, उप सचिव पवन उरांव, उपाध्यक्ष सुलेमान उरांव, सचिव देवेन्द्र लाल उरांव मुख्य रूप से शामिल थे।