भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन
कामडारा : भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष 80 वर्षीय तुरिया तोपनो का शनिवार की सुबह
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jul 2017 01:20 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 01:20 AM (IST)
कामडारा : भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष 80 वर्षीय तुरिया तोपनो का शनिवार की सुबह कराकेल गांव में अपने घर पर निधन हो गया। तुरिया तोपनो काफी दिनों बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष सह विधायक दिनेश उरांव मृतक के घर पहुंचे एवं शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। वहीं तुरीया तोपनो के निधन पर भाजपा नेता आनंद ओहदार ,बड़ाइक तारकेश्वर ¨सह, रामशंकर चौधरी, तिलक ¨सह, प्रफुल्ल कुमार विश्वाल ने शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें