माले की बैठक में प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त
गुमला : भाकपा माले की बैठक गुरुवार को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में हुई। जिला सचिव गजेन्द्र ¨सह की अध
गुमला : भाकपा माले की बैठक गुरुवार को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में हुई। जिला सचिव गजेन्द्र ¨सह की अध्यक्षता में हुई बैठक में माले के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। इसमें अखिल भारतीय किसान महासभा के लिए मुस्तकमी अंसारी, झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के लिए महेन्द्र जक्शन, आल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के लिए हेमंत कुमार, नगर कमेटी के लिए राम सकल ¨सह, झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के लिए शिव कुमार मांझी और माले के एपवा के लिए पुष्पा कुमारी को पदाधिकारी बनाया गया। इस मौके पर कहा गया कि अल्पसंख्यक समुदाय के ईसाई, मुसलमानों व आदिवासियों का राज्य सरकार द्वारा शोषण हो रहा है इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। विकास योजनाओं में चल रहे लूट के खिलाफ भी आंदोलन तेज करने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिला सचिव गजिन्द्र ¨सह, हेंमत कुमार, शिव कुमार मांझी, महेन्द्र जक्शन, शिव कुमार आदि शामिल थे।