सड़क दुघर्टना में तीन लोग घायल
सिसई : सिसई में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 May 2017 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 18 May 2017 09:22 PM (IST)
सिसई : सिसई में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पंडरानी गांव निवासी बिरसा गोप, सकरौली छापर टोली मनोज साहु व उनकी पत्नी नीलम देवी शामिल हैं।
पहली दुर्घटना दोपहर 12 बजे दिन में प्रखंड मुख्यालय के समीप घटी। यहां एक बोलेरो गाड़ी की चपेट में आकर बिरसा उरांव घायल हो गए।
वहीं दूसरी घटना में सकरौली मोड़ के समीप हुई। इस घटना में सिसई कि ओर मोटरसाइकिल से जा रहे मनोज वाहु व उनकी पत्नी को पीछे से आ रही सुमो वाहन ने धक्का मार दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें