पेयजल संकट से निपटने को श्रमदान कर बना रहे कुआं
घाघरा : घाघरा प्रखंड क्षेत्र के बेलागड़ा पंचायत हालमाटी कालोनी गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन की अनदेखी
घाघरा : घाघरा प्रखंड क्षेत्र के बेलागड़ा पंचायत हालमाटी कालोनी गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन की अनदेखी के बाद पेयजल के लिए हाथ में कुदाल लेकर श्रमदान से कुंआ बनाना शुरू कर दिया है। इसके पहले ग्रामीणों ने कई बार उपायुक्त और घाघरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी व पंचायत के मुखिया को आवेदन देकर पेयजल सुविधा मुहैया कराने की मांग की थी। चट्टान के कारण जल स्तर नहीं है। जिस कारण पेयजल की भारी समस्या है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल नहीं की। गर्मी आते ही ग्रामीणों के पास पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। उसके बाद ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि अब श्रमदान कर ही कुंआ बनाया जाएगा। इस संबंध में बेलागड़ा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पलक ¨सह ने कहा कि प्रशासन ने जन प्रतिनिधियों का बात को दरकिनार कर अपने हिसाब से योजना संचालन करती है। अगर इस गांव में कुआं पहले ही बना दिया जाता तो आज यहां पर पेय जल का संकट नहीं आता। उन्होंने प्रशासन को अविलंब ग्रामीणों के द्वारा श्रमदान किए जा रहे कुंआ योजना को स्वीकृत कर भुगतान करने का मांग की है।
शिव शक्ति महिला समूह, कमल महिला समूह की सीता देवी, शीला देवी , शुक्री देवी, बिहानी देवी, मालती देवी, सुखी देवी, मुन्नी देवी ,प्रतिमा देवी, कृष्णा महतो,धर्मवीर महतो,शंकर उराव, विमला देवी, सहित कई महिला व पुरुषों ने श्रमदान किया।