राज्य खाद्य निगम गोदाम में गड़बड़ी की शिकायत
गुमला : आजसू पार्टी के अध्यक्ष दिलीप नाथ साहु ने गुरुवार को गुमला के अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौं
गुमला : आजसू पार्टी के अध्यक्ष दिलीप नाथ साहु ने गुरुवार को गुमला के अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राज्य खाद्य निगम गुमला के गोदाम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सौंपे गए ज्ञापन में श्री साहु ने कहा है कि पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को राज्य खाद्य निगम गुमला का औचक निरीक्षण किया। जिसमें पाया गया कि ड्यूटी पर पदाधिकारी नहीं थे। उनके स्थान पर अशोक केसरी और आनंद कुमार तिवारी द्वारा डीलरों को अनाज का वितरण कर रहे थे। अनाज का वितरण बगैर वजन के ही हो रहा था। इस पर बात चीत में अशोक केसरी व आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि प्रति बोरा पचास किलो के औसत से वितरण होता है। वहीं अपने उपस्थिति में कुछ बोरा का वजन कराया तो उसका वजन 48 से 49 किलो ग्राम आया। श्री साहु ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा अक्सर यह शिकायत मिलती है कि डीलर द्वारा अनाज काट कर दिया जाता है और डीलर का भी यह शिकायत रहता है कि उन लोगों को गोदाम से ही कम वजन मिलता है। उन्होंने कहा कि वजन कम मिलने की शिकायत सही है। उन्होंने एसडीओ से राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग को जनहित में दुरुस्त करने की मांग की है। अध्यक्ष के साथ नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, सह सचिव गोलू श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार खड़िया, विनोद उरांव, अजय गोप आदि शामिल थे। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।