विकास भारती के कार्यो को सराहा
बिशुनपुर : पब्लिक इंटरप्राइजेज सलेक्शन कमेटी के केंद्रीय सदस्य डॉक्टर गौरी कुमार एवं सीसीएल के स
बिशुनपुर : पब्लिक इंटरप्राइजेज सलेक्शन कमेटी के केंद्रीय सदस्य डॉक्टर गौरी कुमार एवं सीसीएल के सीएमडी गोपाल ¨सह गुरुवार को विकास भारती बिशुनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न आश्रम एवं कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जैविक उद्यान बलातु, कौलेश्वर नाथ विद्या मंदिर, बनारी,कृषि फार्म सालम,शक्तिमान आश्रम ¨चगरी,जतरा टाना भगत विद्या मंदिर, ज्ञान निकेतन बिशुनपुर, संघमित्रा भवन, तक्षशिला आश्रम , टैगोर आश्रम, कृषि विज्ञान केंद्र एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा सक्षम झारखंड विकास योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने बेती के बृजया टोली में आदिम जनजाति के सुरजू बृजया,सुखू बृजया,संजय उरांव, भिखू उरांव, द्वारा लगाए गए आम की बागवानी को भी देखा। इस मौके पर डाक्टर गौरव कुमार ने कहा कि विकास भारती बिशुनपुर सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहा है। विकास भारती यहां स्वास्थ्य शिक्षा के अलावे स्वरोजगार के क्षेत्रों में भी अच्छा काम कर रही है। कहा कि संस्था द्वारा सैकड़ों एकड़ बंजर भूमि पर आम की बागवानी की गई है। जिससे लोगो को अच्छी खासी आमदनी हो रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ¨सचाई का अभाव होने के कारण आम के मंजर पर पानी एंव दवा का छिड़काव नहीं कर पाते हैं। जिस कारण फसल थोड़ा सा प्रभावित होती है। अगर ¨सचाई का साधन हो जाए तो आम की अच्छी उत्पादन कर अपना आमदनी भी बढ़ा सकते हैं। इस पर संस्था के सचिव अशोक भगत ने ग्रामीणों को ¨सचाई की सुविधा उपलब्ध कराने कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर संजय पांडे, डाक्टर प्रवीर पात्रा, महेंद्र भगत सहित कई लोग उपस्थित थे।