आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए डीलरों की होगी बैठक
गुमला : जिला परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को खाद्य आपूर्ति समिति की बैठक हुई। इसमें लचर खाद्
गुमला : जिला परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को खाद्य आपूर्ति समिति की बैठक हुई। इसमें लचर खाद्य आपूर्ति व्यवस्था पर चर्चा की गई। जहां अधिकारियों को इस संबंध में व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए तिथि का निर्धारण किया गया।
आगामी तीन अप्रैल को नगर भवन में तीनों अनुमंडल के पीडीएस दुकानदारों की बैठक होगी। इसमें समस्याओं व इसके निदान के अलावा लोगों के बीच व्यवस्थित तरीके से राशन का वितरण करने पर चर्चा की जाएगी। जिप सदस्य सुबोध लाल ने बताया कि गुमला जिला में 12 अनुमंडल हैं जो दो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के निर्देशन पर चल रहा है। इसके कारण कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। इसके लिए सरकार को स्थिति से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, समिति सदस्य निर्मल कुजूर, सावित्री देवी, कार्यपालक पदाधिकारी धनवीर लकड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे।