एक नजर :: गुमला के कामडारा में पत्थर से कूचकर वृद्ध की हत्या
कामडारा (गुमला) : प्रखंड क्षेत्र के मुरूमकेला ठेंगा टोली निवासी अंथोनी केरकेट्टा (55) की अज्ञात अपरा
कामडारा (गुमला) : प्रखंड क्षेत्र के मुरूमकेला ठेंगा टोली निवासी अंथोनी केरकेट्टा (55) की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। इस बाबत अंथोनी केरकेट्टा की पत्नी इलिसाबा कंडुलना ने कामडारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि शनिवार को अंथोनी केरकेट्टा मुरूमकेला बाजार गया था। रात को घर वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उसके पति का शव कामडारा नर¨सहपुर रोड में मुरूमकेला बड़ा टोली के पास होने की बात कही। इलिसाबा ने बताया कि मुरूमकेला स्थित सरना श्मसान घेराबंदी निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए ग्राम सभा हुई थी। यहां निर्माण कार्य से कुछ लोग असंतुष्ट थे। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस कई ¨बदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।