Move to Jagran APP

दहेज प्रथा का त्याग करने की जरूरत

घाघरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित रौनियार धर्मशाला में रौनियार समाज की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में रौनियार

By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 01:14 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 01:14 AM (IST)
दहेज प्रथा का त्याग करने की जरूरत
दहेज प्रथा का त्याग करने की जरूरत

घाघरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित रौनियार धर्मशाला में रौनियार समाज की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में रौनियार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि आज समाज में व्याप्त बुराईयों को त्यागने की आवश्यकता है। दहेज प्रथा को त्यागने की जरूरत है। उन्होंने समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने के लिए युवाओं को आगे-आने के साथ-साथ अभिभावकों को भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। 15 मार्च को होने वाले रांची में सामूहिक विवाह व सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों को भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने समाज की भूमिका को सार्वजनिक कार्य में भी निभाने का आग्रह किया है। इस मौके पर मुख्य रुप से प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सचिव लक्ष्मीनारायण गुप्ता, विनोद बिहारी गुप्ता, संजय प्रसाद, अंबिका प्रसाद, अभय गुप्ता, घाघरा प्रखंड अध्यक्ष राम चरित्र साहू, धनेश साहू, लक्ष्मी साहू, गोपाल प्रसाद, शिव गुप्ता, शंभु गुप्ता, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रभात गुप्ता, ओम गुप्ता, अनिल साहू, रवि साहू, विष्णु गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.