रेडक्रास सोसायटी के नए कमेटी का गठन
गुमला : इंडोर स्टेडियम में रविवार को रेडक्रास सोसायटी की बैठक हुई। जिसमें पिछले वर्ष में हुए कार्यों
गुमला : इंडोर स्टेडियम में रविवार को रेडक्रास सोसायटी की बैठक हुई। जिसमें पिछले वर्ष में हुए कार्यों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत नए कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। पदेन अध्यक्ष के पद पर यथावत उपायुक्त जबकि उपाध्यक्ष के पद पर अनुमंडल पदाधिकारी व नजारत उप समाहर्ता के नामों पर सहमति बनी। जबकि सचिव पद के लिए दो दावेदार खड़े हुए। इसके बाद वो¨टग कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुल 58 लोग उपस्थित थे। लेकिन वो¨टग के वक्त 44 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वो¨टग में बलदेव शर्मा को 29 व मो. शब्बू को 15 वोट प्राप्त हुआ। सह सचिव के दो पद के लिए सर्वसम्मति से अशोक जायसवाल व शशिप्रिया बंटी का प्रस्ताव आया। वहीं ट्रेजरर के रूप में पवन अग्रवाल को शामिल किया गया। वहीं 21 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। लेकिन सदस्यों की उपस्थिति कम होने के कारण 18 सदस्यों के नामों की घोषणा हुई। शेष तीन सदस्यों की घोषणा बाद में करने का निर्णय लिया गया।
कार्यकारिणी में हिमांशु केसरी, अनमोल गुप्ता, पदम साबू, डीएन ¨सह, सरजू प्रसाद, सच्चिदानंद शर्मा, उदय मिश्र, नटवर लाल अग्रवाल, राजेश ¨सह, किशोर मिश्रा, हरजीत ¨सह, सत्यनारायण पटेल, रूपेश लाल, मनमोहन गुप्ता, आशिक अंसारी, शशिरंजन अखौरी, दीपक गुप्ता, शंकर राम शामिल हैं। बैठक में एसडीओ केके राजहंस, सिविल सर्जन डा. जेपी सांगा, नजारत उप समाहर्ता समीर कच्छप सहित कई अधिकारी मौजूद थे।