कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूती पर होगी चर्चा
गुमला : आगामी 18 जनवरी को होने वाली जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्
गुमला : आगामी 18 जनवरी को होने वाली जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित केंद्रीय किसान कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विधायक शिवशंकर उरांव शामिल होंगे। इस संबंध में जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को ज्योति संघ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें जिला भाजपा के अध्यक्ष स¨वद्र कुमार ¨सह ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की जरूरत है। जो बूथ स्तर पर संगठन के लिए काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि बूथ स्तरीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता सहित संगठन की मजबूती जिला कार्यकारिणी की बैठक का मुख्य मुद्दा होगा। कार्यसमिति की बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य रूप से शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में गुमला जिला में रहने वाले प्रदेश स्तरीय नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी सदस्य, मंडल स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्य, जिला स्तरीय सभी मंच प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष गायत्री देवी, जिला मंत्री संजय साहु, मिसीर कुजूर, कंचन लाल, विद्या मिश्रा, अजजा मोर्चा के अध्यक्ष शकुंतला उरांव, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत बड़ाईक, वार्ड पार्षद शैल मिश्रा, संतोष ¨सह, नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार, कौशलेंद्र जमुआर आदि शामिल थे।