युवा जागरण विवेक रथ का हुआ स्वागत
गुमला : झारखंड सरकार पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में पिछले 21 दिसंबर को
गुमला : झारखंड सरकार पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में पिछले 21 दिसंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलेहातु से आरंभ युवा जागरण विवेक रथ यात्रा सोमवार को गुमला पहुंचा। गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा जागरण विवेक रथ यात्रा का स्वागत किया गया और भाजपा के विकास पर्व में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच स्वामी विवेकानन्द के तस्वीर, कैलेंडर, संदेश आदि का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि
युवाओं में देशप्रेम का जज्बा जगाने और स्वामी विवेकानन्द के जीवन संदेश से अवगत कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार और राम कृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी रांची के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थली उलेहातु गांव से युवा जागरण विवेक रथ यात्रा को आरंभ किया है और यह राज्य के सभी जिला में भ्रमण कर युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के जीवन, संदेश व विचारों से अवगत करा रहें हैं। युवाओं को स्वावलंबी, आत्मविश्वासी, देशप्रेमी एवं निष्ठावान नागरिक बनाने के लिए प्रेरणा प्रदान कर रहा है। रथ में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा स्थापित किया गया और वाहन को रथ की तरह सजाया गया है और स्वामी जी से संबंधित स्लोगन आदि लिखे गए हैं। रथ यात्रा के साथ महंत स्वामी अमृतालोकानन्द जी महराज, समन्वयक मंगेश झा, अमित, अभिनव, आदित्य, प्रदीप, सुभाष हिमांशु शेखर आदि शामिल थे। गुमला में नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक राजा गुप्ता सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।