शांति व खुशी का पैगाम देता है क्रिसमस
रायडीह: रायडीह प्रखंड क्षेत्र में क्रिसमस पर्व का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की मध्य रात म
रायडीह: रायडीह प्रखंड क्षेत्र में क्रिसमस पर्व का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की मध्य रात मांझाटोली पारिस में जागरण मिस्सा फादर इग्नासियुस ¨मज की अगुवाई में संपन्न हुआ। उपस्थित धर्म विश्वासियों को पर्व का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु धरती पर मानव के पापों के उद्धार के लिए जन्म लिए थे। क्रिसमस प्रेम शांति और ़खुशी का सौगात देता है। जिस प्रकार प्रभु यीशु ने अत्याचारियों को क्षमा किया। इसी तरह हमें जीवन भर अपने पड़ोसियों और परिजनों से प्रेम पूर्वक रहना चाहिए। इसके उपरांत 12 बजे रात्रि में बालक यीशु के जन्म के बाद उनके शिशु रूपी मूर्ति को धर्म विश्वासियों ने बारी बारी से स्नेह का चुम्बन किया। यहां आकर्षक चरनी बनाया गया था। जिसमें यीशु के जन्म से संबंधित झांकी सजी हुई थी। इस मौके पर फादर जान डुंगडुंग,फादर प्रेम प्रकाश इंदवार ,फादर सिरिल कुल्लू ,फादर विजय तिग्गा ,फादर एडवर्ड लकड़ा,सिस्टर पुष्पा खेस ,सिस्टर ज¨सता आदि उपस्थित थे।