चार माह से चीनी पड़ा है गोदाम में
चौपारण: प्रखंड में जविप्र की हालत खराब है। बीते चार माह से सैकड़ों लाभुकों के लिए भेजे गये चीनी गोदाम
चौपारण: प्रखंड में जविप्र की हालत खराब है। बीते चार माह से सैकड़ों लाभुकों के लिए भेजे गये चीनी गोदाम में बंद पड़ा है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जानकारी मिली है कि अगस्त, सितंबर, अक्टूबर व नवंबर माह का चीनी गोदाम में पड़ा है। अभी तक इसका वितरण डीलरों के समक्ष नहीं किया गया है। प्रति कार्डधारी दो किलो चीनी का वितरण करना है। लाभुकों में इससे गहरा रोष है तथा कालाबाजारी को बढ़ावा मिल सकता है। एक साथ वितरण करने से लाभुकों को चीनी कम मिल सकती है। जानकारी मिली है कि गोदाम में 1500 क्विंटल चीनी पड़ी हुई है। पंचायतों में कोई मुखिया कार्डधारियों की सुध नहीं ले रहा है। विभाग से कोई पूछताछ नहीं कर रहा, जिससे चीनी कालाबाजार में जाने की संभावना बढ़ रही है। बताते चलें कि प्रखंड में एमओ का पद प्रभार के सहारे चल रहा है। पूर्व में बरही के एमओ को प्रभार था। बाद में सीओ व बीडीओ को प्रभार मिला। एक दिन पूर्व सह प्रभार बीसीओ भूपनाथ महतो को मिला है। एमओ ने बताया कि दो दिनों में वितरण आरंभ हो जाएगा।