जगह-जगह हुई वाहन चें¨कग
गुमला : गुमला पुलिस द्वारा शहर समेत प्रखंड मुख्यालयों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस वाहन जा
गुमला : गुमला पुलिस द्वारा शहर समेत प्रखंड मुख्यालयों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस वाहन जांच का असली मकसद रांची में आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली में भाग लेने जाने वालों को रोकना था। हालांकि पुलिस द्वारा वाहन जांच के पीछे कागजातों की जांच करना बताया गया। गुमला से रांची जा रही कुछ बसों व कई छोटी-बड़ी वाहनों को भरनो थाना के समीप पुलिस ने रोक लिया। वाहन से संबंधित कागजात मांगे जाने लगे। इस दौरान पुलिस ने वाहनों को करीब दो से तीन घंटे तक थाना परिसर में ही रोके रखा। बस में बैनर लगा कर रैली में जा रहे दो बसों को रोक दिया गया एवं आगे नहीं जाने दिया गया। वहीं छोटे चार पहिया वाहनों से रांची जाने वाले ग्रामीणों को भी काफी परेशानी हुई। वहीं पुलिस का कहना था कि वाहन का पंजीयन निजी उपयोग के लिए है जबकि इसका उपयोग व्यवसायिक रुप मे हो रहा है जो गलत है। वैसे वाहनों को जब्त किया गया। जबकि ग्रामीणों को वापस किसी दूसरी व्यवस्था के तहत लौटना पड़ा।
रांची की महारैली में सिसई के झटंगी टोली से जा रहे सिसई रोडवेज नामक यात्री बस को रोककर कागजात की जांच की गई एवं कागजात नहीं रहने पर वाहन जब्त कर लिया गया। वहीं महुवाटांड़ से रांची जा रही पीएस नामक यात्री बस में महारैली में शामिल होने के लिए महुवाटांड़ के प्रमुख वाल्टर तिर्की ,रोमिस ¨मज,प्रसन्न तिर्की ,कोर्नेलियुस ¨मज,लुईस कुजूर,एगनासुस समेत 50 लोगों को भरनो थाना के समीप घंटो जांच के नाम पर रोका गया। सिसई से कर्रा जा रही महिला हीरामणि देवी कई घंटे इंतजार करने के बाद अपने तीन बच्चों व सामान के साथ पैदल की चल पड़ी। वहीं थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार ने बताया की प्रशासनिक आदेश के तहत कागजात की जांच की जा रही है।