जागरुकता सह प्रतिवाद कार्यक्रम आज
गुमला: महिला मंडल सहयोग संचालन समिति गुमला द्वारा 13 अक्टूबर को भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर व 14 को स
By Edited By: Published: Wed, 12 Oct 2016 03:53 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 03:53 PM (IST)
गुमला: महिला मंडल सहयोग संचालन समिति गुमला द्वारा 13 अक्टूबर को भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर व 14 को सिसई प्रखंड कार्यालय परिसर में जागरुकता सह प्रतिवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए देवकी देवी ने बताया कि कार्यक्रम में शराबबंदी को लागू कराने, महिला उत्पीड़न रोकने आदि पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा महिला मंडल को बेहतर करने पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम में शरीक होने का आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें