भक्तों के दर्शन को खुले पट
रायडीह : महासप्तमी को रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पतराटोली,शंख मोड़ मांझाटोली,कांसीर और कोंडरा में बने
By Edited By: Published: Sat, 08 Oct 2016 06:31 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 06:31 PM (IST)
रायडीह : महासप्तमी को रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पतराटोली,शंख मोड़ मांझाटोली,कांसीर और कोंडरा में बने पूजा पंडालों का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। रायडीह में एनएच 78 के दोनों ओर भगवा झंडा लगाया गया है। वहीं आकर्षक लाइटिंग की गई है। ध्वनि विस्तारक यंत्र से भक्ति गानों की गंगा बह रही है। सप्तमी और अष्टमी की रात्रि में स्थानीय कलाकारों का नाच- गान प्रतियोगिता होगी। साथ ही दशमी रात्रि में गूंज आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें