सचिवालय स्वयंसेवकों का प्रमंडलीय सम्मेलन 23 को
गुमला : पंचायत सचिवालय सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत मुखिया एवं पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का प्रमंडल
By Edited By: Published: Mon, 19 Sep 2016 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2016 08:52 PM (IST)
गुमला : पंचायत सचिवालय सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत मुखिया एवं पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन 23 सितंबर को परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल होंगे। पूर्व में यह कार्यक्रम में 12 सितंबर को घोषित किया गया था। लेकिन करम पर्व को लेकर तत्काल स्थगित कर दिया गया था। उपायुक्त श्रवण साय ने बताया कि इस सम्मेलन में गुमला के अलावा रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा जिला के सभी पंचायतों के मुखिया व नव चयनित पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें